भारतीय किसान यूनियन (पूर्वांचल) का स्थापना दिवस संपन्न: किसानों के हक और अधिकार के लिए तेज होगा संघर्ष

 भारतीय किसान यूनियन (पूर्वांचल) का स्थापना दिवस संपन्न: किसानों के हक और अधिकार के लिए तेज होगा संघर्ष



(रिपोर्ट - मदन मोहन/नौगढ़/चंदौली) 



 चंदौली। भारतीय किसान यूनियन (पूर्वांचल) का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और संकल्प के साथ नवगढ़ क्षेत्र के अमरापुर भगवती धाम परिसर में मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों के हितों की रक्षा करने और उनके हक व अधिकारों के लिए संघर्ष को और तेज करने का दृढ़ संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं मैं मेवा लाल मौर्य नेने इस बात पर विशेष जोर दिया कि मौजूदा दौर में किसानों की समस्याओं के समाधान और उनकी आवाज को बुलंद करने के लिए संगठन का विस्तार करना बेहद आवश्यक है। वहीं जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य जनपद सोनभद्र अपने वक्तव्य में किसानों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से किस प्रकार हल किया गया है विस्तार पूर्वक चर्चा किया इसके बाद जिला अध्यक्ष जनपद चंदौली बलदाऊ सिंह यादव ने अपने ओजस्वी भाषण में किसानों की समस्या को अपनी समस्या समझकर कार्य करना मूलभूत जरूरत के लिए अपनी मांगों को प्रस्तुत करना तथा संगठन के विस्तार और संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिकाओं की व्याख्यान करते हुए कहा कि हमारा संगठन किसने की हक अधिकार की लड़ाई के लिए सदैव लड़ाई लड़ेगा इस लड़ाई में आप सब का सहयोग की अति आवश्यकता है इसके बाद राष्ट्रीय सचिव शिव शंकर तिवारी और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार ने अपने वक्तव्य में संगठन पर मजबूत श्रृंखला की आवश्यकता बताते हुए कहा कि आपकी समस्या का निदान सिर्फ आप हैं हम उसके सहयोगी हैं आप किस भाई किसी भी समय कभी भी याद करेंगे उनके विपरीत परिस्थिति में हमारा संगठन सदैव तत्पर रहेगा।

स्थापना दिवस समारोह की मुख्य बातें:-

किसानों के हक की लड़ाई का संकल्प:** स्थापना दिवस के मंच से नेताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि संगठन हमेशा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। खाद, बीज, सिंचाई, और फसल के वाजिब दाम जैसे बुनियादी मुद्दों पर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

 *संगठन के विस्तार पर जोर: वक्ताओं ने कहा कि हर गांव और हर किसान तक अपनी पहुंच बनाने के लिए संगठन के ढांचे को मजबूत करना होगा। युवाओं और सक्रिय किसानों को जोड़कर पूर्वांचल के कोने-कोने में यूनियन की इकाइयां गठित की जाएंगी।

 शोषितों और वंचितों की आवाज:

बैठक में यह तय किया गया कि स्थानीय स्तर पर किसानों के साथ होने वाले किसी भी प्रशासनिक उत्पीड़न या अन्याय के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (पूर्वांचल) मुखर होकर विरोध दर्ज कराये 

 'भारतीय किसान यूनियन पूर्वांचल' के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत विलास सिंह बैठक में उपस्थित नहीं थे किंतु उनके विचार है कि भारतीय किसान यूनियन पूर्वांचल किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई को और धार देगा।

नेताओं ने एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि यदि हमें अपनी मांगों को मजबूती से शासन-प्रशासन के सामने रखना है, तो संगठन के विस्तार की नितांत आवश्यकता है। इसके लिए जल्द ही सदस्यता अभियान चलाकर ब्लॉक और ग्राम स्तर पर कमेटियों का पुनर्गठन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी किसानों और पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की शपथ ली। इस कार्यक्रम में महिलाओं की भी भागीदारी काफी दिखाई दी, मौके पर योगेश कुमार मौर्य जिला  सचिव चंदौली, तहसील अध्यक्ष नौगढ़ अशोक कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष नौगढ़ अश्विनी प्रजापति, शंभू नाथ मौर्य, कमलेश सिंह मौर्य,कृष्णानंद यादव,प्रभु नारायण केशरी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चंदौली ममता रानी, चंद्रावती,देवी,सियाराम यादव विनोद कुमार यादव संजय कुमार श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष गाजी पुर, कैलाशी देवी, सहित अन्य तमाम क कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ